<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

कानपुर वालों के लिए गुड न्यूज! इस दिन सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो रूट को हरी झंडी दिखा सकते हैं PM मोदी


कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जून माह में सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो रूट को हरी झंडी दिखा सकते है। इसको लेकर मेट्रो द्वारा तेजी से कार्य कराया जा रहा है।
इस बाबत मंडलायुक्त के विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन घंटाघर तक मेट्रो चालू हो गई है। अब सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो चालू होनी है।
प्रधानमंत्री मेट्रो को हरी झंडी जून माह में दिखाएंगे। इसके अलावा दो मेट्रो कॉरिडोर को जोड़ने के लिए बर्रा आठ से नौबस्ता तक साढ़े तीन करोड़ रुपये का प्रजोक्ट तैयार किया गया है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा प्रदेश सरकार को भेजा था। इसकी स्वीकृति प्रदेश सरकार ने दे दी है। अब सिर्फ केंद्र सरकार की मिली बाकी है। इसके बाद इस प्रोजेक्ट पर भी कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद चकेरी एयरपोर्ट, मैनावती मार्ग, मंधना, शुक्लागंज क्षेत्र को भी मेट्रो रूट से जोड़ा जाना है।

No comments:

Post a Comment

Pages