गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार को हाईस्कूल व इंटर का परिणाम जैसे ही सायं चार बजे घोषित किया विद्यार्थियों में अपना-अपना परिणाम जानने की होड़ मच गई।
छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी मोबाइल व लैपटाप ऑनलाइन रिजल्ट जानने में जुट गए। हर बार की तरह इस वर्ष भी छात्रों को पीछे छोड़ते हुए छात्राएं नंबर एक की दौड़ में आगे निकल गईं। गोरखपुर में हाईस्कूल और इंटर दोनों में ही बेटियों ने ही जिला टॉप किया।
इंटरमीडिएट में कार्मल गर्ल्स इंटर कालेज गोरखपुर की छात्रा आस्था ने 92.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टाप किया है। इंटरमीडिएट में श्रीमती फूलमती देवी इंटर कालेज सहसीचक हरदीचक की सुप्रिया शर्मा 92.40 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। एमजी इंटर कालेज के निखिल मद्धेशिया को 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में तीसरा स्थान मिला है।
- टॉप-10 में भी छात्राओं का दबदबा
छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट के टाप-10 में कुल 14 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें आठ छात्र और छह छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल के टाप-10 में 28 में से 12 छात्राएं हैं। ओवरआल छात्राओं ने छात्रों से बेहतर परिणाम दिया है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment