<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

गोरखपुर में मछली का ‘मुड़ा’ न मिलने पर झगड़ा, युवक पर धारदार हथियार से हमला


गोरखपुर। तिलक समारोह में मछली का ‘मूड़ा’ (सिर) न मिलने से नाराज मनबढ़ों ने विवाद कर लिया। मामला बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलरिहा पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।
यह घटना बुधवार की रात जंगल डुमरी नंबर-1 के चिरकुट टोला में हुई। बुधबाजार टोला का अभिषेक कुमार अपने मित्र इंद्रेश के तिलक समारोह में शामिल होने गया था।
समारोह में भोजन के दौरान गांव के ही अनमोल, अभय और मधुसूदन बार-बार खाना परोसने वालों से मछली का मूड़ा मांग रहे थे। जब उन्हें बताया गया कि मूड़ा खत्म हो गया है, तो वे भड़क गए और आयोजक पक्ष से कहासुनी करने लगे।
स्थानीय लोगों अनुसार विवाद बढ़ता देख अभिषेक ने माहौल शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपित उससे उलझ गए और गाली-गलौज करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
कुछ देर बाद जब अभिषेक भोजन रहा था, तभी तीनों आरोपित फिर वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। आरोप है कि पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर अभिषेक को हमलावरों से छुड़ाया और अस्पताल ले गए। पीड़ित ने गुलरिहा थाने में अनमोल, अभय और मधुसूदन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश चल रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages