<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 4, 2025

ई-रिक्शा/ई-कार्ट पंजीकरण में लाइसेंस अनिवार्य - माला वाजपेयी


बस्ती। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) माला वाजपेयी की अध्यक्षता में सभागार कक्ष में समस्त ई-रिक्शा/ई-कार्ट डीलर एवं मोटर ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर प्रबंधकों की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने जनपद के सभी ई-रिक्शा/ई-कार्ट डीलरों को निर्देशित किया कि वाहन विक्रय के समय जिस व्यक्ति के नाम वाहन किया जा रहा है, उसका ई-रिक्शा/ई-कार्ट लाइसेंस अनिवार्य रूप से देखा जाए।

यदि क्रेता के पास संबंधित वाहन का लाइसेंस नहीं है, तो लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन का पंजीकरण किया जाए। इस स्थिति में क्रेता को अस्थायी अधिकार पत्र जारी किया जाएगा और पंजीकरण लर्निंग लाइसेंस के आधार पर ही किया जाएगा।

यह भी स्पष्ट किया कि वाहन स्वामियों के लिए चालक प्रशिक्षण स्कूल से 10 दिवसीय प्रशिक्षण लेना एवं उसके बाद स्थायी लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। स्थायी लाइसेंस प्राप्त होने के बाद ही वाहन चालक को स्थायी पंजीकरण पुस्तिका प्रदान की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages