<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 4, 2025

निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक


बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवशेष गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटाइजेशन, नो मैपिंग और संदिग्ध/विशेष रूप से चिन्हित मतदाताओं से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि अवशेष फॉर्मों का डिजिटाइजेशन अगले दो दिनों में हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मतदाताओं के नाम, जो वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल थे, त्रुटिवश तृतीय श्रेणी (नो मैपिंग) में न रहें। बीएलओ उन्हें बीएलओ ऐप पर रिवेरिफाई कर प्रथम या द्वितीय श्रेणी में दर्ज करें। साथ ही चिन्हित मतदाताओं की पुनः जांच कर उन नामों को सही श्रेणी में दर्ज किया जाए और मृत्यु श्रेणी वाले नामों को सूची से हटाया जाए।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों 310-बस्ती सदर और 311-महादेवा (अ.जा.) के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दो दिनों के भीतर 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों के संग्रहण का कार्य पूरा करने और ईसीआई नेट पर उपलब्ध सूचियों को घटते क्रम में रिवेरिफाई करने के निर्देश दिए। महिला एवं दिव्यांग बीएलओ को आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सहयोग उपलब्ध कराने को भी कहा।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने विशेष पुनरीक्षण कार्य की गंभीरता देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages