<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 4, 2025

पशु एंबुलेंस सेवा बनी ग्रामीणों के लिए संजीवनी, 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंच रही टीम


बस्ती। बस्ती जिले में पशुपालकों के लिए शुरू की गई पशु एंबुलेंस सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद कारगर सिद्ध हो रही है। हाल ही में पशु अस्पताल को मिली इस सुविधा ने पशुओं के उपचार को आसान और सुलभ बना दिया है। इससे पशुपालकों को अब समय पर चिकित्सा सहायता मिल पा रही है।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप शास्त्री ने बताया कि एंबुलेंस सुविधा शुरू होने के बाद अब पीड़ित पशुपालकों को अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। पशु के बीमार होने या गंभीर लक्षण दिखाई देने पर पशुपालक तुरंत 1962 हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। कॉल मिलते ही पशु चिकित्सक टीम एंबुलेंस के साथ सीधे पशुपालक के घर पहुंचती है और मौके पर ही उपचार उपलब्ध कराती है।

यह सुविधा विशेष रूप से दूर-दराज के गांवों में रहने वाले पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। पहले समय पर उपचार न मिलने के कारण कई बार पशुओं की जान बचाना मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब एंबुलेंस सेवा ने समय और दूरी की समस्या को काफी हद तक खत्म कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सेवा पशुपालन क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है। बीमार पशुओं को घर पर ही उपचार मिलने से पशुपालकों का भरोसा बढ़ा है और पशु मृत्यु दर में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि आपात स्थिति में 1962 पर कॉल कर इस सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages