संत कबीर नगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर प्राप्त हुए आवेदन पत्रों के चयन हेतु साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में सामान्य वर्ग हेतु 18 तथा अनुसूचित जाति हेतु 12 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित है। जिलाधिकारी की स्वीकृति के क्रम में जिला स्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति द्वारा यह प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
साक्षात्कार 09 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे विकास भवन, संत कबीर नगर के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त आवेदनकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने विकास खंड से संपर्क कर निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

No comments:
Post a Comment