गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल अंतर्गत गोण्डा–बुढ़वल रेल खण्ड के घाघरा घाट–चौका घाट–बुढ़वल स्टेशनों के बीच विद्युतीकरण सहित तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल द्वारा 05 दिसम्बर, 2025 को नवनिर्मित विद्युतीकृत तीसरी लाइन का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नई लाइन के आसपास न जाएं और न ही अपने पशुओं को ट्रैक पर भटकने दें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या व्यवधान से बचा जा सके।
.jpg)
No comments:
Post a Comment