<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 4, 2025

पुलिस अधीक्षक ने की बीट बुक का निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया



संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा बखिरा, महुली व धर्मसिंहवा थानों की बीट व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बीट अधिकारियों की बीट बुक का विस्तृत निरीक्षण करते हुए उसमें दर्ज शिकायतों, सूचनाओं एवं उनके निराकरण की स्थिति की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान बीट अधिकारी आ. संजय यादव, आ. सूरज रावत (थाना बखिरा), आ. विनोद कुमार (थाना महुली), आ. रणजीत यादव तथा म0आ0 रिंकी प्रसाद (थाना धर्मसिंहवा) की बीट बुक देखी गई। उत्तम प्रविष्टि एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए आ. संजय यादव, आ. सूरज रावत, आ. विनोद कुमार और म0आ0 रिंकी प्रसाद को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एसपी ने निर्देशित किया कि बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाया जाए। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित/वारंटी अभियुक्तों पर सतत निगरानी रखने, गश्त व चौकसी बढ़ाने तथा जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट बुक में प्रत्येक प्रविष्टि नियमित रूप से अपडेट की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुरस्कार प्राप्त पुलिसकर्मियों को एसपी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages