बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत मुण्डेरवा थाना पुलिस ने वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान 03 दिसम्बर 2025 को मु0न0 655/10 बनाम परमू करवल आदि, ता0पे0 11/12/2010, मा0 न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज एसीजेएम बस्ती से संबंधित वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त परमू करवल पुत्र रामसिंह करवल निवासी किठुरी करवल कालोनी थाना मुण्डेरवा को ग्राम किठुरी करवल कालोनी से दोपहर 13ः10 बजे पकड़ा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र यादव थाना मुण्डेरवा सम्मिलित रहे।

No comments:
Post a Comment