बस्ती। आदर्श नगर पंचायत नगर में अमर शहीद मेला श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी को स्मरण करते हुए नगर पंचायत के विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना ही शहीद मेले का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने के लिए निरंतर मजबूत प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अमर बलिदानी की धरती की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऐतिहासिक विरासत पर गर्व करते हुए अमर बलिदानी राजा नगर के जीवन से प्रेरणा लेकर देश व समाज की सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
घने कोहरे के बावजूद सुबह सात बजे आयोजित 02 किलोमीटर दौड़ में सैकड़ों नन्हें धावकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। नगर पंचायत के सभी 40 विद्यालयों के 39 सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गायन और नृत्य कार्यक्रमों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले में एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सकों की टीम द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया गया।
18 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ में बालिकाओं में चांदनी निषाद प्रथम, रश्मि द्वितीय और जिज्ञासा तृतीय स्थान पर रहीं। बालकों में शैलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विशाल पाण्डेय द्वितीय और आदर्श कुमार तृतीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं समूह गायन में शिव मोहर नाथ इंटर कॉलेज की बालिकाएं प्रथम रहीं। एकल गायन में सेंट जेवियर्स विद्यालय पोखरनी के हर्ष प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में पूर्व माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया चाई की दिव्या प्रथम, राम हरख छविराजी देवी विद्यालय खुटहन के शिवांशु द्वितीय और फलख तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में मास्टर शिव और अश्वनी राज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व मेजर चंद्र शेखर शुक्ल, सभासद राजेश पाण्डेय, राम सजन यादव, संजय सोनकर, वीरेन्द्र कुमार, दिनेश चौरसिया, राजकुमार चौधरी, तुलसी राम, अखिलेश यादव, विजय साहनी, विजय जायसवाल, नियाज़ अहमद, सत्यराम निषाद, बिन्दू लाल, संदीप कुमार, जगदीश पांडेय, मोहंती दूबे, प्रेम प्रकाश चौधरी, राकेश पाण्डेय, श्रुति अग्रहरि, शतीश मिश्रा, मोनू पाण्डेय, बिपिन पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment