बभनान (बस्ती)। राष्ट्रीय एकता के शिल्पी, लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 75वें परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर अपना दल (एस) बस्ती एवं गोंडा के कार्यकर्ताओं द्वारा बभनान कस्बे में “सामाजिक एकता संदेश पदयात्रा” का आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ एसबीपी पब्लिक स्कूल के प्रांगण से हुआ, जो रेलवे स्टेशन, विजय चौक, सब्जी मंडी, हर्रैया तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा होते हुए सम्पन्न हुई।
पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने आमजन से ईर्ष्या–द्वेष तथा धर्म–जाति की भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र और समाज को सर्वोपरि मानते हुए प्रेम, सौहार्द और सहयोग के साथ जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। इस पदयात्रा में अपना दल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र और समाज की एकता को लेकर जनसमूह में विशेष जोश देखने को मिला।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, अपना दल (एस) विधायक दल के नेता राम निवास वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने जाति, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर बिखरी हुई देशी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्हीं से प्रेरणा लेकर हम सभी को देश की एकता और अखंडता के लिए निरंतर समर्पित रहना चाहिए।
अतिविशिष्ट अतिथि, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मंच विजय चौरासिया ने कहा कि सामाजिक एकता के माध्यम से ही राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नेता अनुप्रिया पटेल सड़क से सदन तक सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठा रही हैं, और समाज के हर वर्ग को उनके हाथों को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौर तृतीय राम सिंह पटेल ने भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनता की आवाज के लिए सदैव समर्पित रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजमणि पटेल ने की तथा संचालन इंद्रजीत प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर झिनकान चौधरी, राम नरेश पटेल, राम प्रगट वर्मा, अभिमन्यु पटेल, संजय सिंह पगार, राम कुमार पटेल, राकेश वर्मा, राम दीन वर्मा, दिशा वर्मा, संजय चौधरी, राम जीत पटेल, विजय वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, संतराम पटेल, राम चरन चौधरी, बंधु चौधरी, अभिषेक आर्य, नीरज कचेर, वीरेंद्र कन्नौजिया, लड्डन प्रधान, शिवम जायसवाल, अरविंद चौधरी, सिकंदर अली, लड्डन खान, राजकुमार जायसवाल, संतोष वर्मा, सद्दाम हुसैन, हरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment