<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 14, 2025

ग्राम सभाओं में गूंजे मुद्दे, खुल कर बोले ग्रामीण

- भटहट ब्लाक के सात ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट की सात टीमों ने किया ग्राम सभा का आयोजन 


भटहट (गोरखपुर)। सोशल ऑडिट निदेशालय के निर्देश पर भटहट ब्लाक के सात ग्राम पंचायतों में रविवार को प्रदेश के 35 बीआरपी यानी कि ब्लाक रिसोर्स पर्सन ने ग्राम सभाओं का आयोजन किया, जहां ग्रामीणों ने अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए विकास कार्यों के बारे खुल कर अपनी बात रखी। वहीं सोशल आडिट टीम ने उचित निष्कर्ष निकाल कर पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक किया।

पांच-पांच सदस्यों की सातों टीमों ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के छमाही में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों व ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना का आठ दिनों तक सत्यापन किया और ग्राम पंचायतों में ही ठहराव कर अपनी रिपोर्ट तैयार किया। नौवें दिन रविवार को ग्राम सभाओं का आयोजन कर विभिन्न प्रकरणों पर ग्राम पंचायत के उत्तरदायी व्यक्तियों, ग्राम पंचायत सदस्यों, जाब कार्डधारकों, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों व अन्य ग्रामीणों को रिपोर्ट की जानकारी दिया। जिन प्रकरणों को सुलझाया जा सकता था, उन्हें अध्यक्ष व ग्राम सभा की संस्तुति पर निस्तारित किया गया और शेष प्रकरणों को लंबित रखा गया। कहीं-कहीं निर्णय एप के माध्यम से सोशल ऑडिट की गई लेकिन कुछ ग्राम सभाओं में सर्वर ने धोखा दे दिया। जहां टीमों ने मैनुअल मीटिंग किया। 

इन ग्राम पंचायतों में हुआ ग्राम सभा का आयोजन 

भटहट ब्लाक के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा, महरी, भिसवा, करमहा बुजुर्ग, बरगदही, बूढ़ाडीह व लंगड़ी गुलरिहा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में ग्राम सभा की अध्यक्षता जाब कार्ड धारक बसिंद्र ने किया। जहां ग्राम प्रधान नर्वदेश्वरी देवी, उनके पुत्र व प्रतिनिधि धनंजय सिंह, ग्राम पंचायत के सदस्य व बड़ी संख्या में जाब कार्ड धारक व ग्रामीण मौजूद रहे। इसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायतों में भी सोशल आडिट टीमों ने ग्राम सभा का आयोजन किया।

पर्यवेक्षण के लिए दौड़ते रहे अधिकारी 

एक ही दिन सात ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन होने से जिम्मेदार अफसरों के लिए चुनौती बन गई। उनकी गाड़ियां लगातार दौड़ती रहीं। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चरगावां, गोरखपुर के उप निदेशक व आचार्य डॉ. बीएल मौर्य की अगुवाई में एनआइआरडी के चीफ ट्रेनर देवाशीष बेरा, दीपक तिवारी, उन्नाव के जिला सोशल कोआर्डिनेटर अविनाश वाजपेई, बीडीओ, एपीओ व अन्य अधिकारियों की टीमें मानीटरिंग करती रहीं। इनके अलावा बीआरपी विनोद सिंह, लल्लन जायसवाल, नसरीन, जेपी सिंह, राकेश सिंह, दौलत राम, कुमार आनंद सिंह, बबिता सिंह, बाल मुकुंद व दिनेश मिश्रा समेत अन्य ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages