<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 17, 2026

18 फरवरी को गोरखपुर आएंगे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

 वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। शिव प्रताप शुक्ल 18 फरवरी की शाम 7:10 बजे फ्लाइट से गोरखपुर पहुंचेंगे। वे बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर ठहरेंगे और 19 व 20 फरवरी को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

19 फरवरी को खजनी क्षेत्र में निजी आवासों पर मुलाकात के साथ कोटही माता मंदिर एवं समाधिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। शाम को कौड़ीराम स्थित राम गिरीश राय पीजी कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

20 फरवरी को रेडिएंट रिसॉर्ट (महराजगंज रोड) में कार्यक्रम के बाद संत कबीर नगर के धनघटा क्षेत्र तथा बस्ती जिले के महर्षि वशिष्ठ मंदिर में दर्शन करेंगे। बस्ती सर्किट हाउस और होटल प्रकाश में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

21 फरवरी को प्रातः गोरखपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages