<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 18, 2026

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 20 फीट उछलकर पलटी


गोरखपुर। नौकायन मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 20 फीट ऊपर उछलकर डिवाइडर पर पलट गई। हालांकि चालक और बगल में बैठा युवक सुरक्षित निकल गए और वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
रामगढ़ताल थाना पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त कार सहजनवां थाना के भीटीरावत निवासी रीता यादव के नाम पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार कार मूल रूप से मामखोर निवासी उत्सव शुक्ला चला रहा था, जबकि बगल की सीट पर रीता यादव का पुत्र आयुष यादव बैठा था।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों नौकायन की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे। चंपा देवी पार्क के सामने पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर उछल गई। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर अंधा मोड़ है।
पूर्व में भी यहां पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। हर हादसे के बाद इस मोड़ को सही कराने की कवायद होती है लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। एक बार फिर स्थानीय लोगों ने मोड़ को दुरुस्त कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages