पिपराइच, (गोरखपुर)। नव निर्मित पिपराइच रेलवे स्टेशन की छत पर लगाए गए हरे रंग के वेंटिलेशन गुंबद को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पंचायत पिपराइच के पूर्व सभासद सुभाष चंद सिंह ने अधिकारियों को पत्र लिखकर गुंबद हटवाने की मांग की है।
पत्र में उन्होंने लिखा है कि यह गुंबदनुमा ढांचा भवन के वेंटिलेशन के नाम पर बनाया गया है, लेकिन इसे लेकर क्षेत्र में असंतोष का माहौल है।
उन्होंने पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र भेजा है। चेतावनी दी है कि एक माह में कार्रवाई न होने पर 16 मार्च को स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment