<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 17, 2026

तीन वारंटी अभियुक्तों को हर्रैया पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह बस्ती के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में थाना हर्रैया पुलिस टीम ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

17 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 9:30 बजे एवं 11:55 बजे थाना हर्रैया पुलिस टीम—उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय, उपनिरीक्षक इंद्रेश यादव, हेड कांस्टेबल आलोक मणि एवं हेड कांस्टेबल अजय राणा—द्वारा अलग-अलग स्थानों से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में फौदू पुत्र रामखेलावन निवासी पिनेसर, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती (उम्र लगभग 52 वर्ष), संबंधित मुकदमा संख्या 125/98 धारा 324 भादवि; पाटेश्वरी सिंह उर्फ पटे सिंह पुत्र अलगू निवासी बेनीपुर ककरहिया, थाना हर्रैया (उम्र लगभग 55 वर्ष), मुकदमा संख्या 1441/16 धारा 504/506 भादवि; तथा अनिल पुत्र लोटन निवासी बड़हर कला (उम्र लगभग 25 वर्ष), मुकदमा संख्या 10987/20 धारा 60 एक्स एक्ट, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती शामिल हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages