<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 17, 2026

बघौली ब्लॉक में ‘साइबर अपराधों से बचाव’ विषय पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत बघौली ब्लॉक में “साइबर अपराधों से बचाव” विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी/कर्मचारीगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित लगभग 200 लोगों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल के विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग लिंक क्लिक धोखाधड़ी समेत विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें और किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

गोष्ठी में साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्धेशिया, महिला कांस्टेबल अमृता सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित कर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages