<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 6, 2025

महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ जुटे सैकड़ों लोग

गोरखपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर की ओर से अंबेडकर चौराहा स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय लोकतंत्र की नींव समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर रखी। उनका जीवन कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के विचारों पर आधारित अनेक योजनाएँ धरातल पर उतरी हैं, जिनसे आम जनमानस लाभान्वित हुआ है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने कहा कि दलित, पिछड़े, महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की रक्षा को बाबा साहेब ने अपना मिशन बनाया। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया, जहाँ उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखने वाला संविधान तैयार किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब हर युवा और संघर्षशील व्यक्ति के प्रेरणास्रोत हैं।

महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि ‘अंत्योदय’ की भावना से प्रेरित बाबा साहेब सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के महारत्न हैं। जातिवाद, विषमता और भेदभाव के विरुद्ध उनका संघर्ष आज भी समाज को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन और सिद्धांत हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।

माल्यार्पण में पूर्व पार्षद दशरथ प्रसाद, पार्षद सतीश चंद्र, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पासवान, क्षेत्रीय मंत्री सुशीता पासवान, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर, महिला मोर्चा मंत्री एडवोकेट पूजा गुप्ता, एडवोकेट बलजीत, पूर्व महामंत्री शक्ति प्रसाद, एडवोकेट ब्रिजेश चंद्र, एडवोकेट सुनील गुप्ता, एडवोकेट संजू भारती, एडवोकेट संजीव यादव, एडवोकेट शैलेश, उपाध्यक्ष महेंद्र गौतम, मण्डल अध्यक्ष रिंकू भारती, दयानंद भारती, संतोष कुमार, सुधाकर भारती सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय व समता आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages