<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 23, 2026

होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआरपीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज तथा प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज खलीलाबाद सहित अन्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा नकल के प्रयास को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages