बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त सभी जनशिकायतों का नियत समय में, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने तहसील भानपुर में आयोजित इस दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी शिकायत का मौके पर जायजा लें, शिकायतकर्ता का पक्ष सुने और सभी तथ्यों की भली-भाँति जांच के बाद ही प्रकरण का निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लिया जाए और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संज्ञान लिया जाना चाहिए।
उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में विभागवार स्थिति इस प्रकार है -
राजस्व : 38
पुलिस : 5
विकास : 8
कृषि : 1
नगर पंचायत : 3
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी डॉ. बी.एल. मौर्या, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अन्य जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment