<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 6, 2025

यूनीक साइंस एकेडमी में दो दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैम्प सम्पन्न

बस्ती। यूनीक साइंस एकेडमी रौता बस्ती में दो दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन विद्यालय परिसर में श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टरों के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कैम्प में बच्चों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण किया गया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय के बच्चों एवं समस्त स्टॉफ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि इस तरह के मेडिकल कैम्प से गरीब बच्चों और जरूरतमंद लोगों को योग्य डॉक्टरों के मार्गदर्शन में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलती है, जो स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक होती है।

बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ सिंह, सहायक डॉक्टर निखिल त्यागी और भूपेंद्र चौधरी, तथा हॉस्पिटल प्रबंधन से ओम प्रकाश चौधरी, अनिल चौधरी, रमजान अली और स्टॉफ नर्स लक्ष्मी, नेहा चौधरी, रूपा चौहान ने जाँच में पूर्ण सहयोग किया। इसके अलावा आदित्य, मोहम्मद आरिफ, अमन चौधरी, अंकुश ने भी जाँच में योगदान दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने टीम के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विद्यालय परिवार के सदस्य वंदना उपाध्याय, स्वेता श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार, अंशू उपाध्याय, बुशरा करामत, अमन सहित अन्य स्टॉफ का भी पूर्ण सहयोग रहा।

इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और बच्चों एवं जरूरतमंदों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा सुनिश्चित होती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages