<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 7, 2025

मुख्य राजस्व अधिकारी ने किया नागरिक सुरक्षा कार्यालय का उद्घाटन


बस्ती। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और उप जिला मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस बस्ती राजेश कुमार यादव ने सिविल डिफेंस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया, कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर का अपना कार्यालय हो जाने से इसकी गतिविधियों में तेजी आएगी, कलेक्ट्रेट प्रखण्ड सेक्टर वार्डेन डॉ कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि अभी हाल ही में जिलाधिकारी/नियंत्रक सिविल डिफेंस कृतिका ज्योत्सना द्वारा शासन के पत्र के क्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के कार्यालय के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर में ही कक्ष संख्या तेरह आवंटित किया गया है जहाँ संपर्क कर कोई भी स्वयं सेवक के रूप में सिविल डिफेंस कोर बस्ती से जुड़ सकता है, उप जिला मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस राजेश कुमार यादव के सहयोग के लिए, सिविल डिफेंस के कार्यो को समय से निष्पादित करने के लिए सिविल डिफेंस की तरफ से एमटीएस भीष्म प्रकाश, एम टी एस कुमारी सोनी को नियुक्त किया गया है, सेक्टर वार्डेन काजी फरजान, गजालुर रहमान, अब्दुल हलीम, अब्दुल सत्तार, गौतम बबिता, मंगल प्रसाद दुबे, देव नारायण पाठक, डॉक्टर वीके वर्मा, न्याय सहायक मोतीलाल रंजन, पूर्व न्याय सहायक राम कुमार, अनुज पाल, हरिराम वंसल, प्रताप शंकर पांडेय, रौनक सिंह, प्रमोद, अनूप सिंह, साबिर खान, इमरान अली, शहाबुद्दीन, राजेश, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामजी लाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामकुमार, अभिनव श्रीवास्तव, जंबोत्री चौधरी, अभिनव श्रीवास्तव, कुदरत अली आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages