<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 6, 2025

अखिल भारतीय रेलवे वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में चमका पूर्वोत्तर रेलवे का दम—चार पदक के साथ हासिल किया दूसरा स्थान

गोरखपुर। विशाखापट्टनम में 03 से 06 दिसम्बर 2025 तक आयोजित अखिल भारतीय रेलवे वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर पूर्वोत्तर रेलवे ने पहली बार इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान अर्जित किया।


प्रतियोगिता में सुश्री उषा ने 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार शुरुआत की। सुश्री भावना ने 69 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जबकि सुश्री वीरजीत कौर ने 53 किलो भार वर्ग एवं सुश्री अंजली जोशी ने 86 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

महिला खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर, अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह तथा सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages