वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस ने गुमशुदा युवक को बरामद कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को वादिनी द्वारा थाना महुली पर अपने पुत्र रवि पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल निवासी महुली, उम्र करीब 22 वर्ष, के गुम होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद महुली पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर युवक की तलाश शुरू की।
जनसहयोग एवं पुलिस की सक्रियता से गुमशुदा युवक को 23 अप्रैल 2026 को खलीलाबाद से बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद युवक को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment