<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 23, 2025

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल महोत्सव का शानदार उद्घाटन

बस्ती। मंगलवार को राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने किया। मां सरस्वती और पूर्वांचल के मालवीय पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि जय चौबे ने कहा कि खेलकूद शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है और खिलाड़ी अपने परिश्रम से सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने छात्र-खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी और प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय और प्रधानाचार्य शानू एंटोनी ने कड़ाके की ठंड में भी खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की। प्रतियोगिता में ट्रग ऑफ वार, कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन, रेस, स्लो साइकिल रेस, स्किपिंग रेस, थ्रो बॉल, शॉट पुट, स्पून रेस सहित लगभग 70 खेल शामिल हैं। फाइनल बुधवार को होगा और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
खिलाड़ियों को रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस और एले हाउस में विभाजित किया गया है। उद्घाटन समारोह का संचालन बी.एड. विभागाध्यक्ष जीत यदुवंश ने किया। इस अवसर पर शिक्षक और छात्रगण भी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages