लखनऊ। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, जानकीपुरम में 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी ने किया।
प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रदूषण के खतरों से आगाह करना और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व को समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक आपदाओं के प्रबंधन, नियंत्रण तथा वायु, जल और मिट्टी प्रदूषण की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भैया-बहनों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने हेतु व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर योगदान करने का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यालय परिवार ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

No comments:
Post a Comment