हरैया। थाना हरैया पुलिस द्वारा साइबर अपराध के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 दिसम्बर 2025 को किसान मॉडर्न पब्लिक स्कूल, लबदहा तिवारीगंज में “साइबर क्राइम : एक चुनौती” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरैया के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में कुल 189 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें 91 छात्राएं और 98 छात्र शामिल रहे। विद्यालय प्रशासन ने एक सप्ताह पूर्व ही प्रतियोगिता और विषय की जानकारी विद्यार्थियों को दे दी थी, जिससे बच्चों ने पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग किया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 03 दिसम्बर 2025 को प्रभारी निरीक्षक हरैया एवं थाना हरैया की साइबर टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया था तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की थी।
प्रतियोगिता की पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय की परीक्षक टीम द्वारा किया जाएगा तथा श्रेष्ठ पाँच प्रतिभागियों को 13 दिसम्बर 2025 को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment