<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 10, 2025

थाना महुली का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर एएसपी ने दिए सख्त दिशा-निर्देश, ग्राम प्रहरियों को बांटे कम्बल



संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को थाना महुली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सुसज्जित सलामी गार्द द्वारा सलामी देकर की गई।

इसके बाद एएसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, पिंक बूथ, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क तथा नवनिर्मित होमगार्ड कक्ष सहित समस्त महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा रजिस्टर और बीट सूचना रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

शस्त्रागार में मौजूद शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पुराने दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलने तथा लंबे समय से लंबित लावारिस/जब्त वाहनों का विधिक निस्तारण शीघ्र करने के आदेश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को महिला फरियादियों की समस्याएं सहानुभूति के साथ सुनकर त्वरित समाधान कराने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थानाक्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। ठंड से बचाव के लिए सभी ग्राम प्रहरियों को कम्बल भी वितरित किए गए।

इस मौके पर थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages