बस्ती। सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति की मासिक बैठक कैम्प कार्यालय पिकौरा शिव गुलाम में संस्थापक राहुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में सर्वसम्मति से नगर इकाई का गठन किया गया और नई टीम को दायित्व सौंपे गए।
नवगठित नगर इकाई में नरेन्द्र सिंह एवं ऋषि मिश्रा को संरक्षक, अखिलेश त्रिपाठी को संयोजक तथा पवन वर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा विनीत श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पार्थ श्रीवास्तव एवं गनेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, सत्येन्द्र मिश्रा महामंत्री, विनय कुमार राजपूत मंत्री, प्रिंस श्रीवास्तव संगठन मंत्री, रोहन श्रीवास्तव प्रचार मंत्री/मीडिया प्रभारी, दिलीप कुमार कोषाध्यक्ष तथा मनोज राजभर उप कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। वहीं संतोष भारद्वाज, पवन अग्रहरि, सूरज गुप्ता और आदर्श पाठक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और सहयोग की भावना को पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत बनता है जब सभी सदस्य टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने नवगठित नगर इकाई को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि समिति आगे भी जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करती रहेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि बस्ती विकास समिति सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। नई टीम के गठन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और जनसेवा की गतिविधियों में तेजी आएगी। बैठक में दुर्गेश त्रिपाठी, विक्रम चौहान, अरुण तिवारी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment