गोरखपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महानगर संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में गोलघर स्थित काली मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने भारतीय रियासतों का एकीकरण कर देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसे राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने अपने कुशल प्रशासन और अद्भुत संगठन क्षमता से देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनका त्यागमय जीवन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत’ के निर्माण की महान प्रेरणा है।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, बृजेश मणि मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, प्रशांत विश्वकर्मा, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, प्रदीप सिंह, कृष्ण कुमार, रणंजय सिंह जुगनू, आशुतोष पाण्डेय, सिद्धांतों घोष, रमेश चंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment