<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 3, 2025

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन


बस्ती। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता 01 नवम्बर 2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को नये सिरे De-novo पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत तैयार किया गया है। इसी क्रम में मण्डलायुक्त, गोरखपुर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा 02 दिसम्बर 2025 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।

उन्होने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के नियम 12 के अन्तर्गत 02 दिसम्बर 2025 से 16 दिसम्बर 2025 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके उपरान्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जायेगा। आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियां प्रकाशन अवधि में सम्बन्धित पदाभिहित स्थल, तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages