गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की प्रतिभाशाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सुश्री तनीषा एस. का चयन भारतीय रेलवे की बैडमिंटन टीम में किया गया है। भारतीय रेल की यह टीम विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में 22 से 28 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाली 87वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 में प्रतिभाग करेगी।
भारतीय रेल द्वारा चयनित खिलाड़ियों के गहन प्रशिक्षण के लिए 21 दिसम्बर, 2025 तक विशाखापट्टनम में विशेष प्रशिक्षण कैम्प लगाया गया है, जिसमें सुश्री तनीषा सहित पूरी रेलवे टीम अभ्यास कर रही है।
सुश्री तनीषा के चयन पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर, अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह तथा सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

No comments:
Post a Comment