<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 3, 2025

देवरिया सदर स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज लांचिंग के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी मण्डल के देवरिया सदर स्टेशन पर निर्मित किए जा रहे पैदल उपरिगामी पुल के 12 मीटर चौड़े गर्डर की लांचिंग हेतु ब्लॉक दिया जाएगा। ब्लॉक की अवधि में निम्नलिखित ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

दरभंगा से 06 दिसम्बर 2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग सीवान–थावे–गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाया जाएगा।

बरौनी से 06 दिसम्बर 2025 को चलने वाली 02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष गाड़ी भी परिवर्तित मार्ग सीवान–थावे–गोरखपुर कैण्ट के रास्ते संचालित होगी।

मथुरा जंक्शन से 08 दिसम्बर 2025 को चलने वाली 15110 मथुरा जं.–छपरा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज–थावे–सीवान के रास्ते चलाया जाएगा।

यात्री जनता की सुविधा हेतु इन गाड़ियों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव कप्तानगंज एवं थावे स्टेशनों पर प्रदान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages