<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 3, 2025

जिलाधिकारी ने 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी का किया निरीक्षण, साफ–सफाई व्यवस्था पर जताई नाराज़गी


सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, जनरल वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी सहित विभिन्न वार्डों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ–सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी डॉक्टर व कर्मचारी समय से उपस्थित रहें और मरीजों को सुचारु चिकित्सा सेवाएं व जांच उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने एक्स-रे मशीन को जल्द संचालित कराने और गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड सुविधा सुनिश्चित करने के साथ ही अस्पताल में अधिक से अधिक डिलीवरी कराए जाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बांसी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages