<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 26, 2025

जिले को मिला अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, टी.एन. मेमोरियल से बदलेगी इलाज की तस्वीर

बस्ती। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बस्ती जनपद ने एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। निजी क्षेत्र में आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुलक्ष्मी टावर में टी.एन. मेमोरियल हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में महादेवा विधायक दूधराम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा किसी भी समाज की रीढ़ होती है। टी.एन. मेमोरियल हॉस्पिटल के शुरू होने से बस्ती और आसपास के जिलों के लोगों को गंभीर व सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह अस्पताल क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विधायक दूधराम ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में बेहतर इलाज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस अस्पताल के खुलने से समय, धन और संसाधनों की बचत होगी और आमजन को समय पर विशेषज्ञ इलाज मिलेगा। उन्होंने इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।
अस्पताल के संस्थापक नरेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि टी.एन. मेमोरियल हॉस्पिटल केवल एक चिकित्सा केंद्र नहीं, बल्कि सेवा और विश्वास का प्रतीक होगा। यहां हर वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर आधुनिक इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें, स्वच्छ वातावरण और अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात है।
हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. गया प्रसाद शुक्ल (एमडी, डीएम गैस्ट्रो) एवं डॉ. सोनल शुक्ला (एमबीबीएस, फिजीशियन) ने बताया कि अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन सहित अन्य विभागों की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां डॉ. सौरभ (डीएम गैस्ट्रो), डॉ. के.पी. कोहली एवं डॉ. अरविन्द कुमार जैसे अनुभवी चिकित्सक मरीजों को सेवाएं देंगे।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को बस्ती के लिए एक नई उम्मीद बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages