<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 12, 2025

उत्तरी रेलवे ने नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई विशेष ट्रेन, जानें क्या है रूट


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के  बीच विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने की जानकारी दी है। मंत्री ने अपने बयान में कहा कि उत्तरी रेलवे जम्मू और कश्मीर के इस पवित्र तीर्थस्थल पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा तय करने के लिए दो दिन 12 और 13 दिसंबर, 2025 को खास ट्रेन 04081/04082 का संचालन करने वाली है। ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से रात 11ः45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। यह सेवा अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचने से पहले पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages