<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 18, 2025

ईमानदारी की मिसाल बनी सिद्धार्थनगर पुलिस, खोया पर्स सकुशल लौटाया

सिद्धार्थनगर। जनपद में आमजन के विश्वास को और सुदृढ़ करने की दिशा में सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा एक सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया गया है। पुलिस कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ने एक बार फिर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में पुलिस कर्मियों द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए एक नागरिक का खोया हुआ पर्स सकुशल वापस कराया गया। जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को आरक्षी कौशल मौर्य, जो वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिद्धार्थनगर में नियुक्त हैं, सायंकाल कार्यालय कार्य समाप्त कर अपने कक्ष की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरटीओ कार्यालय मोड़ के पास मुख्य सड़क पर उन्हें एक पर्स पड़ा हुआ मिला।

पर्स की जांच करने पर उसमें 17,500 रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड एवं बार काउंसिल कार्ड पाए गए। पर्स में उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पर्स धारक की पहचान दीपक प्रकाश द्विवेदी पुत्र स्व. ओमप्रकाश द्विवेदी, निवासी शिवपुरी कॉलोनी मधुकरपुर थाना सिद्धार्थनगर, मूल निवासी ग्राम शनिचरा पोस्ट बरगदवा खखरी थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।

आरक्षी कौशल मौर्य द्वारा तत्परता दिखाते हुए पर्स धारक से संपर्क स्थापित किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा दीपक प्रकाश द्विवेदी को पुलिस कार्यालय सिद्धार्थनगर बुलाकर उनका खोया हुआ पर्स एवं उसमें रखी समस्त सामग्री सकुशल सुपुर्द की गई।

पर्स प्राप्त होने पर दीपक प्रकाश द्विवेदी ने सिद्धार्थनगर पुलिस की ईमानदारी एवं मानवीय कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं आरक्षी कौशल मौर्य का हृदय से आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages