<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 19, 2025

अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर जिला जेल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कारागार स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उस पवित्र स्थल को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और ठाकुर रोशन सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इन महान बलिदानियों ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश को दासता से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी देशभक्ति, निष्ठा और त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। काकोरी कांड के इन महानायकों के बलिदान से हमें प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए, ताकि भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर हो सके।

महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि आज देशवासी जो स्वतंत्रता और शांति का अनुभव कर रहे हैं, वह इन अमर शहीदों के बलिदान का ही परिणाम है। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने भारतीय युवाओं को देशहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी और स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। आज हम सभी उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष दयानंद शर्मा, महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिशिर वर्मा, मतां लाल यादव, आनंद अग्रहरी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा, प्रेमनाथ शुक्ला, गौरव तिवारी, डी.एन. यादव, जी.एम. सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राहुल गुप्ता, अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages