बस्ती। प्रधानमंत्री श्री कंपोजिट विद्यालय पुरैना खास में बुधवार को मेरा गांव–मेरा विद्यालय कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने शिक्षा जागरूकता रैली निकाली, जिसे ब्लॉक के एआरपी रवीश कुमार मिश्र और पूर्व एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह ने एसएमएसी सदस्यों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एआरपी रवीश कुमार मिश्र ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय, अभिभावक और समुदाय की संयुक्त भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
पूर्व एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल और समुदाय के बीच तालमेल को मजबूत करना है। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बच्चों के शैक्षिक स्तर को अवश्य ऊंचा उठाएगी।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक शोभाराम वर्मा, विजय वर्मा, राम नरेन्द्र वर्मा, महेश वर्मा, जितेंद्र कुमार, चंद्रभान, ब्रजेन्द्र पाण्डेय, उपेन्द्र तिवारी, राम सहाय, आदर्श श्रीवास्तव, मिंटु यादव, निर्मला, मुकुल, हलीमा, विकास कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment