<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 3, 2025

प्रैक्सिस विद्या पीठ में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्रों को किया गया जागरूक


बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह द्वारा मय टीम के साथ प्रैक्सिस विद्या पीठ, शिवा कॉलोनी थाना कोतवाली बस्ती में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की रोकथाम संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

टीम द्वारा विशेष रूप से फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई एवं क्यूआर कोड स्कैन, हाउस अरेस्ट स्कैम, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम आदि के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा वेबसाइट साइबर क्राइम डॉट जीओबी डॉट इन की जानकारी भी दी गई। इसके अतिरिक्त थाना स्थानीय का सीयूजी नंबर 9454404782 भी छात्रों को उपलब्ध कराया गया और इन नंबरों के महत्व पर विस्तार से बताया गया।

बस्ती पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें तथा डिजिटल लेन-देन करते समय सावधानी अवश्य बरतें। साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों से भी उपस्थित जनमानस को अवगत कराया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages