<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 26, 2025

वीरता एवं साहस का प्रतीक है वीर बाल दिवस

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह के अमर बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पिपराइच में जनपद स्तरीय कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती चारु चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं, पुरस्कार वितरण समारोह तथा देशभक्ति एवं सामाजिक आदर्शों के मूल्यों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गईं। प्रतिभागी एवं विजयी बालिकाओं को वीर बाल किट एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ किट का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने वीर साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस बच्चों में साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक एनआरएलएम, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी/उप निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीसी बालिका शिक्षा, विद्यालय की वार्डेन, शिक्षिकाएं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages