<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 2, 2025

प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथपाल ने समाजसेवी सुरेश कुमार यादव के स्वास्थ्य की ली जानकारी, जल्द स्वस्थ होने की कामना


अयोध्या। अयोध्या जनपद की विधानसभा 275 के ग्राम तिहूरा मांझा के सम्मानित समाजसेवी श्री सुरेश कुमार यादव के अचानक स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की और सुरेश यादव से भेंट कर उनका हालचाल जाना। 
इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुरेश कुमार यादव क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी हैं, यह समाज सेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. 
जो हर वर्ग—गरीब, पिछड़े, दलित अनुसूचित, मुस्लिम—की निस्वार्थ सेवा करते आए हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश यादव के पित्त की थैली में पथरी गिल्टी की समस्या पाई गई थी, जिसके चलते उनका ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों की देख-रेख में अब उनकी तबीयत में निरंतर सुधार हो रहा है, जो बेहद संतोषजनक है।
उन्होंने कहा कि सुरेश यादव जैसे समर्पित और जनसेवी व्यक्तित्व किसी भी समाज के लिए प्रेरणा होते हैं। उनकी सक्रियता और सेवा भाव से क्षेत्र के लोगों को हमेशा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि सुरेश कुमार यादव स्वास्थ्य लाभ के बाद शीघ्र ही पुनः क्षेत्र में सक्रिय होकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी संगठन सुरेश यादव जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
इस दौरान बसपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की और परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages