वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने बरेली और बांदीकुई के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह सेवा ट्रेन नंबर 54356/54355 बरेली–बांदीकुई पैसेंजर के रूप में संचालित होगी, जिससे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आगरा मंडल के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
ट्रेन नंबर 54356 बरेली से रात 9:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:45 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 54355 बांदीकुई से दोपहर 2:50 बजे चलकर सुबह 6:20 बजे बरेली पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान प्रमुख ठहराव चंदौसी (रात 11:30/12:30), अलीगढ़ (सुबह 3:10/3:15), मितावली (सुबह 4:50/4:52) और एत्मादपुर (सुबह 5:05/5:06) पर निर्धारित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त ट्रेन के व्यावसायिक स्टॉपेज में रामगंगा ब्रिज, बशरतगंज, निसोई हेल्ट, आंवला, रेवटी बेहोरा खेरा हेल्ट, करेंगली, डबतारा, असफपुर, सिसरका, चंदौसी, बहजोई, बाबराला, राजघाट नरोरा, दीबई, अत्रौली रोड, हार्दुआगंज, मंजूरगढ़ी, अलीगढ़, दाउद खान, मंडारक, सासनी, हाथरस, पोर, जसेसर रोड, चामरोला, बरहन, मितावली, एत्मादपुर, कुबेरपुर, छलेसर, यमुना ब्रिज आगरा, आगरा फोर्ट, इदगाह आगरा, बिचपुरी, रायभा, अछनेरा, चिकसाना, भरतपुर, हेलाक, नदबई, खेरली, घोसराना, मंडावर महवा रोड, करणपुरा, बिवाई और श्री घसीनगर शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई पैसेंजर ट्रेन के संचालन से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्रीय आवागमन को गति मिलेगी।
No comments:
Post a Comment