गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर मंडल के संरक्षक एवं पशु-पक्षी गौ सेवा आश्रम, नौसढ़ के प्रमुख, प्रख्यात गोसेवक वरुण वर्मा बैरागी जी का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से कर्मचारी समाज और गौसेवा जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने बताया कि बैरागी जी स्व. पशुधन प्रसार अधिकारी पद से सेवानिवृत्त थे और अपने जीवनकाल में गोमाता एवं पशुधन संरक्षण पर अनेक विचारोत्तेजक लेख लिखे। उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया गया, जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल द्वारा दी गई सम्माननाएं शामिल हैं।
मूल रूप से बस्ती जनपद के गौर क्षेत्र के निवासी स्वर्गीय बैरागी जी ने गोरखपुर में अपने सेवाकाल की शुरुआत की और यहीं स्थायी रूप से रहे, साथ ही अपने पैतृक गाँव से जीवनपर्यंत गहरा लगाव बनाए रखा।
उनके निधन पर परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, गोविंद जी श्रीवास्तव, अनिल द्विवेदी, कनिष्क गुप्ता, राजेश मिश्रा सहित अनेक कर्मचारी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:
Post a Comment