गोरखपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चरगावाँ में 10 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर के प्रशिक्षु प्रतिभागी रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र पाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, रस्साकसी, बैडमिंटन, दौड़, खो-खो, शॉटपुट, हाई जम्प और लांग जम्प जैसे खेल शामिल थे।
मुख्य परिणाम :
कबड्डी एवं रस्साकसी : गोरखपुर की पुरुष और महिला टीम विजेता
बैडमिंटन महिला डबल्स और एकल : सोनम व श्रेया (गोरखपुर) विजेता
बैडमिंटन पुरुष डबल्स : देवरिया की टीम विजेता
दौड़ : आयुष मौर्य और कनक गुप्ता (गोरखपुर) प्रथम स्थान
खो-खो, लांग जम्प, हाई जम्प और शॉटपुट : गोरखपुर की टीमों ने सभी वर्गों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया
विधायक महेंद्र पाल सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और उज्जवल भविष्य बनाने की शुभकामनाएं दी। गोरखपुर मंडल के संयुक्त निदेशक एस.एन. राम और नोडल प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता ने प्रशिक्षुओं में खेल कौशल और टीम भावना बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

No comments:
Post a Comment