<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 21, 2025

गायत्री शक्तिपीठ में सम्मान समारोह व कंबल वितरण, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत


बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में रविवार को अपराह्न 3 बजे सम्मान समारोह एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव त्यागी, डीआईजी पुलिस बस्ती मंडल रहे। उन्होंने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित कार्यक्रम से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और विशिष्ट प्रतिभाओं का सानिध्य पाकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र नाथ पांडेय एडवोकेट ने कहा कि शक्तिपीठ से उन्हें संस्कारों की परंपरा को पुनर्जीवित करने की प्रेरणा मिलती है, जिसे वे अपने परिवार व शुभेच्छुओं तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं।

कार्यक्रम में संस्थापक ट्रस्टी राम चंद्र शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर सैकड़ों गरीबों में कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही 40 पत्रकारों एवं रक्तदान करने वाले 20 परिजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदंबिका पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, के.के. पांडेय, श्याम पांडेय, स्वामी दयाल, विशाल, संतोष, महेश्वरानंद, अमित, रमेश, श्रवण कुमार, राजाराम, राजकुमार, शिवम, यशपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages