<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 5, 2025

यूपी बैंक गोटवा शाखा किसानों और उद्यमियों के साथ सामाजिक विकास में अग्रणी


बस्ती। यूपी बैंक गोटवा शाखा के शाखा प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर क्षेत्र के लोगों के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान दे रहा है।


उन्होंने बताया कि बैंक लघु एवं सीमांत किसानों को सहज ऋण उपलब्ध करा रहा है, जिससे किसान वैज्ञानिक विधि से खेती कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही, गोटवा क्षेत्र के किसान और लघु उद्यमी, विशेषकर सब्जी की खेती करने वाले, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय में उन्नति कर रहे हैं।

सचिन श्रीवास्तव ने आगे बताया कि बैंक सामाजिक विकास, आजीविका के विकल्प सुनिश्चित करने, महिलाओं को सशक्त बनाने, कौशल संवर्धन और वित्तीय साक्षरता के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य बेहतर समाज का निर्माण करना और क्षेत्रवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages