<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 5, 2025

महादेवा के हटवा गांव में आमने-सामने टक्कर, टेंपो चालक की मौत, कई घायल

महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के हटवा गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे टेंपो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक शनि (30) पुत्र संजय, निवासी चाई टोला दक्षिण दरवाजा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा ओपेक चिकित्सालय कैली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनि की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे।


दुर्घटना में कार चालक गणेश (34) पुत्र बसंत भी घायल हुए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टेंपो में सवार सीतापति (50), अंशु पाल (23), सोनमती (40), संध्या (35) सहित कुल सात लोग घायल हुए। अन्य घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो महादेवा से बस्ती की ओर जा रहा था, जबकि कार बस्ती से महादेवा की तरफ आ रही थी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages