गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का 67वां स्थापना दिवस शनिवार को सदर तहसील परिसर, गोरखपुर में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद की विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में राजस्व संग्रह अमीनों ने भाग लेकर आयोजन को गरिमामयी बनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने की, जबकि संचालन दीप चंद्र पांडेय ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने संघ के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुरेश सिंह (तहसील अध्यक्ष, खजनी), योगेन्द्र चौबे (तहसील अध्यक्ष, सदर), लक्ष्मी कांत तिवारी, अजय दुबे, अभिषेक पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश यादव, सुशील श्रीवास्तव, अजय ओझा, श्याम मोहन पाण्डेय, दिनेश मिश्र, राजेश पाण्डेय, राधेश्याम सहित सैकड़ों राजस्व संग्रह अमीन उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस पर संगठन की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा भविष्य में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और संघर्ष को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

No comments:
Post a Comment